Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शिक्षक का निधन, जताया गया शोक


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र के लीलापुर क्षेत्र के तेजगढ़ झाऊ का पुरवा निवासी शिक्षक सुदीप पांडेय(52) का गम्भीर बीमारी के चलते शनिवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कई माह से अस्वस्थ्य थे। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह संडवा चंद्रिका ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरिस्ता में खेल शिक्षक थे। शिक्षक के निधन पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, सवपा नेता संजय पांडेय, पूर्व प्रमुख संजय तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, अरूण शुक्ला, अनिल शुक्ला, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, राजीव मिश्र, विनय सिंह, शाह आलम, राकेश सिंह, निर्भय सिंह, सुधीर मिश्रा, रामानन्द मिश्र, रामकुमार सिंह, सुशील सिंह, राजकुमार मिश्र आदि ने दुख जताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |