कुंडा तहसील के महेशगंज थाना क्षेत्र के डीह बलई ग्राम सभा के रहने वाले सपा नेता श्रीनाथ यादव के पुत्र सुरेश यादव ने ग्राम सभा में कुंडा-जेठवारा मार्ग के किनारे स्थित ऊसर खाते की जमीन गाटा संख्या 848 मि.रकबा 0.1150 को बिना किसी न्यायिक आदेश के राजस्वकर्मियों से मिलीभगत करके उसको अपने नाम दर्ज करा लिया। राजस्व अभिलेख में अपना नाम दर्ज कराने के बाद सुरेश ने उस बेशकीमती सरकारी जमीन को प्लाटिंग करके आधा दर्जन से अधिक लोगों को बैनामा करके लाखों रुपए हड़प लिए। इस बात की जानकारी जब ग्राम प्रधान मुकुंद यादव को हुई तो उन्होंने पूरे मामलें की शिकायत एसडीएम कुंडा से की। एसडीएम के आदेश के बाद हुई जांच तो मामला सत्य पाया गया। जिससे पुनः उक्त भूमि को सुरेश सहित सभी क्रेताओं के नाम से खारिज करके पुनः सरकार के खाते में दर्ज कर दिया गया लेकिन इस मामलें में शामिल किसी भी राजस्वकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है।ग्राम प्रधान मुकुंद यादव का कहना है कि सरकारी जमीन का बैनामा करके सुरेश ने उस पर निर्माण भी करवा दिया है। तहसील प्रशासन को ध्वस्तीकरण की भी कार्यवाही करनी चाहिए। एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह ने कहा कि मामला प्रकाश में आने के बाद सरकारी जमीन को पुनः सरकार के खाते में दर्ज करा दिया गया है। मामलें की जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है। जांच आख्या आने के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रतापगढ़ः राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से सपा नेता के पुत्र ने सरकारी जमीन कराई अपने नाम, जमीन का करके बैनामा हड़पा भारी भरकम रकम! ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद खुली पोल
September 30, 2025
.jpg)