Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान, महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर बड़ा कदम- मुख्य चिकित्सा अधिकारी


लखीमपुर खीरी। भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान जनपद में ग्रामीण स्तर तक चलाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस अवधि में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर (सर्वाइकल, स्तन व मुख), टीबी, एचआईवी, दंत व नेत्र जांच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण, पोषण परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को चीनी और नमक का सेवन कम करने, पौष्टिक स्थानीय भोजन अपनाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।इस अभियान में जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केदो व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। पात्र महिलाओं को टेक होम राशन (ज्भ्त्) भी वितरित किया जाएगा। इस अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग,जिला पंचायती राज विभाग आदि का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। विभागीय सहयोग से अभियान को गति मिलेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों से वार्ता कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की जा चुकी है।डॉ. संतोष गुप्ता ने अपील की है कि अधिक से अधिक महिलाएं और उनके परिवार इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |