मनियर/बलिया। मनियर कस्बा स्थित उतर टोला के वार्ड नंबर 14 डफाली टोला में शनिवार की शाम पड़ोसियों से मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक मुहर्रम के भाई अरमान की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मारपीट में प्रयोग किए गए डंडा व मुसल के साथ रविवार को जेल भेज दिया।
मृतक के भाई अरमान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आपसी विवाद में पड़ोस के लल्लन गुप्ता व उनकी पत्नी मंजू गुप्ता तथा उनके दो पुत्र मनीष व रजनीश ने मेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे गंभीर रूप से चोटिल हो गया था, जहां परिवार के लोगों ने पीएचसी मनियर से जिला अस्पताल ले गए, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर दो समुदाय के बीच हुई मारपीट में युवक की हुई मौत में आगे कोई विवाद न बढ़े इसके मद्देनजर मृतक व आरोपियों के दरवाजे पर काफी मात्रा में पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही। मृतक का शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के माता सैरुन, पत्नी रूबी खातून व पुत्र रेहान, सलमान तथा पुत्री रूखसाना, मुस्कान का रोते -रोते बुरा हाल हो गया है। जनाजे के बाद शव को मिट्टी दे दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
.jpg)