Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः महिला सशक्तिकरण बालिका शिक्षा, सुरक्षाएवं जागरूकता को लेकर विभिन्न विकास खंडों के किया गया कार्यक्रम ! कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा किया गया


गाजीपुर ।  मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वाधान में दिनांक 30-09-2025 को विभिन्न विकास खण्डो के ग्राम पंचायत सोन्हुलियां, पंचायत भवन मउपारा, ग्राम पंचायत बुढनपुर, ग्राम पंचायत लवलहां, ग्राम पंचायत उचैरी, इण्टर कालेज, आतमपुर छपरा, पंचायत भवन हरिहपुर मुहम्मदाबाद, श्री रामप्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर, ग्राम पंचायत शेरपुर कलां, ग्राम पंचायत सोनहरा, इण्टर कालेज करण्डा, ग्राम पंचायत बीरबलपुर, ग्राम पंचायत गंगौली, ग्राम पंचायत दरौली, ग्राम पंचायत रेवतीपुर, विकास खण्ड सदर, बाबा विश्वनाथ इण्टर कालेज मर्दानपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों के नेतृत्व में पी०आर०डी० स्वयंसेवको एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न विकास खण्डों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं एवं महिलाओं को अपने अधिकार को समझने और हर चुनौतियों से निपटने को तैयार रहना होगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस एवं हेल्प लाइन नम्बरो पर काल कर मदद लेने में संकोच नही करना होगा। 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ध् महिलाओं ने गम्भीरता से सुना और इस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन कम से कम एक ग्राम पंचायत में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु कार्यकम कराया जाना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |