Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण


गाजीपुर। अविनाश कुमार, जिलाधिकारी ध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज  जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया । इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएमध्वीवीपैट मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०ध्रा०)ध्गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), सुवास राम सिंपाही (बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) इत्यादि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |