Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नवरात्रि में शुक्रवार के दिन जरूर कर लें ये उपाय, करियर और आर्थिक क्षेत्र में पाएंगे जबरदस्त लाभ


शारदीय नवरात्रि के दौरान 26 सितंबर को शुक्रवार का दिन है। इस दिन स्थायीजय योग और विशाखा नक्षत्र भी रहेगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय आपके जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके करियर के साथ ही पारिवारिक और आर्थिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
शुक्रवार के उपाय 
अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो नवरात्रि के शुक्रवार के दिन हल्दी की पांच साबुत गांठें और एक रुपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। फिर उस कपड़े को अपने घर के मंदिर में रखें और अपने गुरु या अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते – जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मन्दिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की की गति भविष्य में भी निरंतर बनी रहेगी।
अगर आप आज के दिन अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं या अपनी किसी बिजनेस मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन केसर का तिलक लगाकर जायें। अगर केसर उपलब्ध न हो तो हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाकर जायें। ऐसा करने से आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों या बिजनेस मीटिंग में सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेंगी।
अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो उसके लिये शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूप बत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में अपने आप बढ़ोतरी होने लगेगी।
अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये शुक्रवार के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ‘माधवाय नमः।’ ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहे वैचारिक मतभेद जल्द ही समाप्त होंगे।
अगर आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं, तो शुक्रवार के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर बाजार में आपको आसानी से मिल जायेगी। अगर बाजार में न मिल पाये, तो इंटरनेट से भगवान की फोटो डाउनलोड करके, उसे अपने मन्दिर की दीवार पर लगा लें। अब विधि-पूर्वक पुष्प और धूप-दीप आदि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। ऐसा करने से आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम नहीं बन पा रहा है तो शुक्रवार के दिन अपने गुरु या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:। इस मंत्र का जाप करने से आपको पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, वो जल्द से जल्द दूर होंगी।
अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिये शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप का ध्यान करें और साथ ही श्री नारायण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय। श्री नारायण के इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आप अपने काम को हतर ढंग से पूरा कर पायेंगे।
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिये शुक्रवार के दिन एक पीतल का बर्तन लेकर उसे अपने घर के मन्दिर में स्थापित करें। सके बाद विधि-पूर्वक उस बर्तन की पूजा करें और पूजा के बाद उस बर्तन को अपने रसोईघर में रख लें और इस्तेमाल कर लें। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |