लखनऊ: पाँच दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड एवं निपुन रोवर रेंजर जांच शिविर का आयोजन किया गया
September 30, 2025
लखीमपुर खीरी। क्षयुवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी मे भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था लखीमपुर खीरी द्वारा पाँच दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड एवं निपुन रोवर रेंजर जांच शिविर का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला आयुक्त रोवर प्रो. हेमंत पाल द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया, कार्यक्रमों का संचालन जिला सचिव डॉ. केसी मिश्रा एवं जिला संगठन आयुक्त लक्ष्मी शंकर द्वारा शिविर के नियम दैनिक कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न इन्टर कॉलेज तथा युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रवेश और निपुण जांच शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर आवासीय प्रकार का था। शिविर मे बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया, जनता इंटर कॉलेज लगुचा, पब्लिक इंटर कॉलेज ईसानगर, बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया, किसान इंटर कॉलेज नीमगाव, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली, जीआईसी लखीमपुर , जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता , भगवान दीन आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर, गुरु नानक विद्यक सभा बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयलआदि इन्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जांच शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, बीपी सिक्स , प्राथमिक चिकित्सा, बायां हाथ मिलाना तथा सीटी के संकेत, तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, विभिन्न प्रकार की गाँठो तथा पॉयनिरिंग की जानकारी देकर जांच की गई।लीडर ट्रेनर डॉ. केसी मिश्रा, वीडी भार्गव जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सरोज जायसवाल सहायक सचिव स्काउट, डॉ. मधु बाजपेई जिला संगठन आयुक्त गाइड, संजीता शर्मा बिमला कश्यप जितेंद्र वर्मा महेंद्र भार्गव श्रवण कुमार गुप्ता महेश यादव निम्मी रजन दीप कौर सुरेंद्र पाल आदमी सहयोग प्रदान किया। स्काउट गाइड ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता आदि के संदेश दिये। विद्यार्थियों ने शिविर के अंतिम दिन कैम्प फायर व सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला आयुक्त स्काउट प्रो. हेमंत पाल ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट गाइड व रोवर रेंजर्स का उत्साहवर्धन करते हुये कहा की स्काउटिंग, गाइडिंग विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भाव सिखाती है तथा प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया तथा उन्हे देश की समृद्धि के लिए प्रेरित किया। जिला संस्थान भारत स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य प्रतिनिधि नारायण सिंह चैहान ने बताया की स्काउटिंग से व्यक्ति अपने को विषम परिस्थिति में ढ़ालना सीखते है और उनमें सेवा भाव की प्रवृति जागृत होती है। इस शिविर में 104 स्काउट, 47 गाइड, 18 रोवर्स तथा 23 रेंजर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन रेंजर टीम लीडर प्रो. ज्योति पंत और रोवर क्रू लीडर डॉ. अमित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रो० सुभाष चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
