रामपुर। रविवार को जिला यादव सभा के तत्वाधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया अध्यक्षता रामवीर सिंह यादव ने की संचालन अमरपाल यादव ने किया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय यादव को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया तथा प्रेमपाल सिंह जयशंकर यादव को सर्वसम्मति से महामंत्री युवा की घोषणा की गई, महामंत्री हरप्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष करनसिंह यादव, सरंक्षक वेदराम सिंह यादव, संरक्षक वीरम सिंह यादव, चेयरमैन धर्मवीर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव कार्यक्रम आयोजक मंडल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गिरीश चंद्र मंत्री युवा एवं कल्याण ने युवाओं से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया युवाओं से नशा से दूर रह कर शिक्षा में ज्यादा से ज्यादा शिक्षा के मेहनत करने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि सुभाष यदुवंश एम एल सी ने युवाओं से कहा भारत की एकता अखंडता पर डटे रहने का आह्वान किया और अपने समाज के साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही, जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर अजय प्रताप यादव ने समाज मे फैली कुरीतियो पर विशेष भाषण दिया तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ओमवीर यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग रखी जिसमे सभी लोगों समर्थन किया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
झुन्डे सिंह यादव, कृष्ण पाल प्रधान, महिपाल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जयसिंह यादव पूर्व प्रधान, नरेशचंद्र यादव, राजपाल यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, शिवम यादव, प्रदीप यादव, लोकेन्द्र यादव, योगेश यादव, हीरालाल यादव आदि आदि गणमान्य लोग विशिष्ट आमन्त्रित अतिथि सूर्य प्रकाश पाल पूर्व मंत्री, विशिष्ट आमंत्रित अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार उपस्थित रहे।
