Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल ने खोले राज, कई एयरहोस्टेज के साथ फोटोज मिलीं


कई लड़कियों से यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर एक बार फिर बड़े खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती, पुलिस से पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पूछताछ के दौरान लगातार झूठ बोल रहा है और उसे अपने द्वारा किए गए कार्यों का कोई पछतावा नहीं है।

पूछताछ के दौरान, बाबा की 2 महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर बाबा से उनका आमना सामना करवाया जा रहा है। पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिले हैं।

बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है और प्रलोभन दे रहा है।

बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाकर अपने फोन में रखे हैं। कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट्स बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए थे। अब बाबा, दिल्ली पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है।

पूछताछ के दौरान ये पता लगा है कि बाबा, सख्ती से पूछताछ करने और बाबा के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही दिल्ली पुलिस के सवालों के जवाब देता है। पूछताछ में बाबा के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है।

चैतन्यानंद सरस्वती को जब से पुलिस ने पकड़ा है, तब से वह अजीब व्यवहार कर रहा है। 16 छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है ऐसे में उसको वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्टेशन आने के बाद पहले दिन की हिरासत में ही चैतन्यानंद ने शाम होते ही फल और अन्य चीजों की डिमांड की। हालांकि बाबा को फल खाने में दिया गया और पानी दिया गया।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद को आगरा के एक होटल 'फर्स्ट ताजगंज' से गिरफ्तार किया था। इस दौरान बाबा के पास से तीन फोन और एक आईपैड बरामद किया गया था। अब धीरे-धीरे बाबा के राजों का पर्दाफाश हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |