Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ में प्रधानाचार्योंध्शिक्षको को मानसिक स्वास्थ्य के विषय मे प्रशिक्षित किया गया


लखनऊ। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम लखनऊ के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डा. निशांत निर्वाण, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी  के निर्देशन में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा विद्यालय मानसिक स्वास्थ्य हेतु विद्यालयों के 25 प्रधानाध्यापकध्अध्यापक को मनोरोग विधा मे जागरूक करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ0 अभय सिंह (मनोरोग चिकित्सक) एवं डॉ0 गरिमा सिंह (नैदानिक मनोवैज्ञानिक) के द्वारा प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापकध्अध्यापक के साथ  मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के कारण मानसिक समस्याओं, इक्जाम फोबिया, गुडध्बैड टच, विषय पर जानकारी दी गई गयी। प्रशिक्षण के उपरान्त सभी को टेली मानस हेल्प लाइन 14416 की जानकारी दी गयी। किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर  बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में प्रातः 08.00 बजे से 02.00 तक बजे ओपीडी के कक्ष संख्या 110 व 112 में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |