लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगंवा थाना क्षेत्र में चोरों पर पुलिस अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रही है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है। वहीं महिगंवा थाना की पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैए से क्षेत्र में चोरों का आतंक सा फैला हुआ है। जहां चोर बेखौफ होकर लगातार चोरियां कर रहे हैं। वहीं हो रहीं चोरियों पर पुलिस सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वहीं पुलिस गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है। इसकी बानगी साफ नजर आती है जहां ताबड़तोड़ चोरियां होने के बावजूद महिगंवा
पुलिस में सुधार नहीं हो पाया। जिसके चलते थाना क्षेत्र के मवई गांव में चोरों ने राम प्रकाश सिंह पुत्र रामपाल सिंह के घर के सहन में बंधी एक भैंस, एक पडिया और एक पड़वा चोरी कर ले गए। इस चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रामप्रकाश सिंह ने इसकी लिखित तहरीर महिगंवा थाना में दी। जहां पुलिस का रटा-रटाया वही जवाब कि जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है । शीघ्र चोरों को पकड़ लिया जाएगा।