Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अधेड़ ने फंदे से लटक गवाई जान, बदबू आने पर हुई जानकारी ,कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में परिवार संग रहने वाले एक ई रिक्शा चालक ने अपने घर में लगे पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। कन्ट्रोल नम्बर पर सूचना के बाद पहुंची स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा नगर कोतवाली के भोला खेड़ा चैकी इंचार्ज बादल सरोहा ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित गंगा खेड़ा में 55 वर्षीय  गुरदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह अपनी विधवा बहन प्रीति पाल कौर व मां महेंद्र कौर के साथ घर में अकेला रहता था और ई रिक्शा चलाता था। बीते दो दिन गुरदीप की मां और बहन दोनों गुरुद्वारा दर्शन के लिए गई हुई थी वह घर पर अकेला था । उस दौरान उसने अपने घर में लगे पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह गुरूद्वारा से वापस लौटने पर मां बहन को गुरदीप सिंह द्वारा फांसी लगा आत्महत्या की जानकारी हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दी।  पुलिस के अनुसार मृतक गुरदीप का शव से बदबू आ रही थी और देखने से  प्रतीत हो रहा है की शव कई दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |