शुकुलबाजार:पुलिस की ढिलाई ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
September 21, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय कस्बे में नवदुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास भारी भीड़ के चलते सड़कों पर लंबे जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई जगह पुलिसकर्मी केवल खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और बीमार लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी अव्यवस्था के बीच अस्पताल तक पहुँचने वाले मरीज भी जाम में फंसे नजर आए। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने, यातायात पुलिस की संख्या बढ़ाने और वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में हालात सुधर सकें।
