मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। साथ ही लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने शारदीय नवरात्रि दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव-दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर्वों के सुचारू आयोजन के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी 22 सितंबर से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत होगी, जो एक माह तक चलेगा।
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश-
- मिशन शक्ति 5.0 के सफल संचालन के लिए करें पूरी तैयारी, आमामी 21 सितंबर को हर जनपद में आयोजित की जाए महिला पुलिककार्मिकों की बाइक रैली।
- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं के चिन्हित कर उन्हें प्रदेश व जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाए।
- उपद्रवियों/अराजक तत्वों, शोहदों को उन्हीं की भाषा में मिले जवाब।
- पर्व- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहे अधिकारीगण
- माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ कठोरता से निपटेगी पुलिस।
- सोशल मीडिया पर चौकसी बढ़ाएगी पुलिस, हर जिले में होगी निगरानी, फेक न्यूज़ फैलाई तो कार्रवाई तय।
- अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचें।
- अपराधी के मन में हो भय, आदमी के मन में हो पुलिस के प्रति विश्वास।
- आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन में मिलने वाली शिकायतों/समस्याओं का सही-संतुष्टिपरक समाधान हो।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे आगामी प्रमुख पर्वों से पहले राजमार्ग हों या एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें हों या नगरीय क्षेत्र की सड़कें, सभी महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह अच्छी स्थिति में होने चाहिए ताकि आमजन को असुविधा न हो।
