Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहा था शख्स, कोबरा के काटने से हुई मौत


सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोला से सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक टिंकू की जहरीले कोबरा के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव मोरना निवासी मंगल के घर में कोबरा सांप निकल आया। सांप को पकड़ने के लिए पड़ोसी टिंकू को बुलाया गया। टिंकू ने बिना किसी सेफ्टी उपकरण या स्नेक कैचर की मदद लिए, अपने हाथों से कोबरा को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे।

वीडियो बनता देख टिंकू ने सांप को बोरी में डालने के बजाय उससे खेलना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक टिंकू कोबरा को अपने गले में डालकर और हवा में उछालकर इंस्टाग्राम रील बनाने की कोशिश करता रहा। इसी दौरान सांप ने उसके गले और हाथ में डस लिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त युवक नशे में था, जिसके चलते उसे सांप के डसने का एहसास तक नहीं हुआ। बाद में उसने कोबरा को बोरी में भरकर घर से दूर छोड़ दिया और रात करीब 9 बजे अपने घर लौट आया।

परिजनों के मुताबिक खाना खाने के बाद टिंकू सोने चला गया। रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर नीला पड़ने लगा। जब परिजनों ने शोर मचाया तो मामले का पता चला। उसे तुरंत मोरना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वन विभाग की टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया के खतरनाक चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |