लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने अष्टमी पर मां चंद्रिका देवी के किए दर्शन
September 30, 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शारदीय नवरात्रि अष्टमी के पर्व पर लखनऊ के बख्शी का तालाब कठवारा गांव के गोमती नदी के तट के पास स्थित मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए। वहीं मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं लखनऊ भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य लखनऊ जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी व अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए।इस दौरान दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर के बगल हवन कुंड में हवन पूजन किया और इस दौरान उनके साथ सैकड़ो तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
