Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूरे देश में फैला था गिरोह


राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। सरकारी फ्लैगशिप प्रोग्राम राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में नौकरी और लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दस्तावेज और ठगी की रकम बरामद की है। पूरे देश में फैले इस ठगी नेटवर्क से कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक महीने पहले इसी योजना से जुड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि ठगों ने टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों ने टेंडर दिलाने के नाम पर कई राज्यों में अपने ऑफिस खोले थे। इनके जरिए करोड़ों की ठगी की गई। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने एक महीने पहले इस घोटाले का खुलासा करते हुए मंत्रालय के एक कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई थी। अब इसी योजना से जुड़ा दूसरा घोटाला सामने आया है। पहले टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। अब नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस मामले में विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |