Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने पदाधिकारीयों के साथ भेंट की


लखनऊ । भाजपा लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत फेडरेशन पदाधिकारीयों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। एसोसिएशन पदाधिकारीयों ने वोवीनाम मार्शल आर्ट को ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल और सीबीएसई खेल कैलेंडर में भी शमिल कराए जाने के लिए अनुरोध पत्र सौंपे। रक्षा मंत्री ने शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।2026 में वोवीनाम की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता लखनऊ में कराए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई।

राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा,महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव नीरज बोरा सहित सभी जन प्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट  के माध्यम से प्रवीण गर्ग को वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई शुभकामनाएं दी।

नीरज सिंह ने कहा कि  बच्चों और युवाओं को शारीरिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए खेल सशक्त माध्यम है। आत्मसुरक्षा की दृष्टि से लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग विशेष रूप से उपयोगी है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। राष्ट्रीय और  प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रतिभाग के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को बल मिलता है और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा से देश के पारस्परिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता आती है।

दिल्ली में रक्षा मंत्री से भेंट के दौरान एसोसिएशन पदाधिकारीयों में डॉक्टर विष्णु सहाय, शंकर महाबले, सीता लक्ष्मी गणेशन, सनल कुमार, पप्पू खान, मीर वहाज अली खान, विशाल सिंह, कमलेश देवांगन, रंजन हलदार, विकास शर्मा, विनोद लखेरा, भाग्यश्री महाबले, विनोद कुंजीर, मोहम्मद अली,वैभव कुमार, चंद्रकांत बारिक, हिना, महादेव चोंगथम, सौम्य गर्ग, प्रशांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |