Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः 2 अक्टूबर को शाम 8 बजे लंका मैदान में होगा रावण दहन, होगा लाइव प्रसारण


गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी गाजीपुर के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान लंका में 7रू30 बजे से राम रावण युद्ध में प्रभु श्री राम के द्वारा रावण का वध का मंचन किया जाएगा।इस दौरान कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं कमेटी के सह संरक्षक तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा की मौजूदगी रहेगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बटन दबाकर ठीक 8रू00 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी यह भी अपील करती है कि जिन दुर्गा प्रतिमाओं को प्रभु श्री राम की आरती करानी है, वह 7रू15 बजे तक लंका मैदान के चार नंबर गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद आरती पूजन नहीं हो सकता है, क्योंकि उसके बाद राम रावण युद्ध के लिए प्रभु श्री राम रावणबाड़े में चले जाएंगे। मंत्री बच्चा तिवारी ने गाजीपुरवासियों से अपील किया कि आप लोग मेला देखने आइए और रामलीला तथा रावण दहन के अद्भुत नजारे का गवाह बनिये। शांतिपूर्ण ढंग से लीला मंचन कार्य देखने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि राम-रावण युद्ध और रावण के पुतले के दहन का यूट्यूब के जरिए सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |