Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबादः एसडीएम ने पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं लंबित कार्यों की करी समीक्षा


शाहबाद। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का बृहद् पुनरीक्षण कार्य बीती उन्नीस अगस्त से चल रहा है। उक्त कार्य की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिदिन गहन समीक्षा की जा रही है। इसी संबंध में यूपी जिला अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने मंगलवार को भी एलोकेशन एक बैठक की बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये आकंड़ों के अनुसार जनपद रामपुर में 910 बी एल ओ के सापेक्ष अभी तक मात्र 488 बी एल ओ द्वारा ही ई बी एल ओ एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी है। इसी प्रकार 910 बी एल ओ के सापेक्ष अभी तक मात्र 189 बी एल ओ द्वारा ही सी बी एल ओ एप  पर पुनरीक्षण कार्य (परिवर्धन  संशोधन,विलोपन) प्रारंभ किया गया है। इससे पता चलता है कि आपके स्तर से पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आयोग द्वारा जनपद रामपुर के पुनरीक्षण सम्बन्धी आंकड़ों पर चिंता प्रकट की है। ये स्थिति अत्यन्त खेद जनक है, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बैठक में बी एल ओ कौन निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बीएलओ एप अपनी उपस्थिति दर्ज कराए अन्यथा की स्थिति में बी एल ओ पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |