लखनऊ: बाइक रैली निकाल मिशन शक्ति 5 का किया गया प्रदर्शन
September 22, 2025
आलमबाग। लखनऊ में मिशन शक्ति 5 का आगाज होने बाद थाने स्तर पर पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाल मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया जा रहा है ।इसी क्रम में सोमवार को एसीपी विकास पांडेय के नेतृत्व में कृष्णानगर एवं सरोजनीनगर थाने की महिला पुलिस कर्मियों की संयुक्त रूप से बाइक रैली निकाली गई।कृष्णा नगर एवं सरोजनी नगर थाने में मिशन शक्ति केंद्र शुरू होने पर नवरात्रि के पहले दिन महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाल कर नारी सुरक्षा के प्रति संदेश दिया कि अब महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति के तहत थानों में महिला डेस्क, हेल्पलाइन नंबर, महिला बीट पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहे हैं। अब इसका पांचवां चरण शुरू हुआ है। यह बाइक रैली बाराविरवा चैराहे से शुरू होकर फिनिक्स मॉल, पिकैडली होटल होते हुए कानपुर एवं चुंगी से पराग रोड होते हुए लोक बंधु हॉस्पिटल रोड से ज्वाला देवी मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
.jpg)