Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: खाद्य सचल दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 13 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजी


प्रतापगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश के क्रम में आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्यध्पेय विशेषकर ब्रत की मिठाईयाँ, दुग्ध उत्पाद, घी, कुट्टू का आटा, सिंघाडे का आटा, सूखे मेवे व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चिम कराये जाने व हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप में पकाये गये केला एवं अन्य फल के भण्डारणध्विक्रय पर प्रभावी रोक थाम हेतु विशेष अभियान दिनांक-18.09.2025 से 30.09.2025 तक चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय के निर्देशन अभय कुमार सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर 13 खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया एवं विश्लेषण हेतु खाद्य विशलेषक प्रयोगशाला भेजे गये। ाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मानक के अनुरूप नहीं पाये गये नमूनों के विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दडात्मक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

खाद्य सचल दल द्वारा मान्धाता स्थित अनुज कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कलाकन्द का एक नमूना, देल्हूपुर स्थित अरविन्द कुमार वैश्य के खाद्य प्रतिष्ठान से किशमिश का एक नमूना एवं अवधेश नारायण मिश्रा के खाद्य प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा का आटा एक नमूना, पट्टी स्थित भद्री प्रसाद मोदनावाल के खाद्य प्रतिष्ठान से बर्फी का एक नमूना, रानीगंज स्थित शिव शंकर जयसवाल के खाद्य प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना एवं सुनील कुमार जयसवाल के खाद्य प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना, सदर स्थित रोहित कुमार पाल के खाद्य प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना एवं सुरेश कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से छुआरा का एक नमूना तथा पृथ्वी पाल यादव के खाद्य प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध का एक नमूना व कन्हैया लाल सिंह के प्रतिष्ठान से कलाकन्द का एक नमूना, कुण्डा स्थित संतोष कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना एवं राम प्रकाश केशरवानी के खाद्य प्रतिष्ठान से घी का एक नमूना तथा जितेन्द्र कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से एक रामदाना का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, खाद्य सचल दल रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, डॉ० तूलिका शर्मा, सहाबउददीन सिद्दीकी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |