Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0 व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। नवरात्रि के द्वितीय दिवस मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न न्याय पंचायतों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की निगरानी एवं मार्गदर्शन उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित फोल्डर एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा महिला सुरक्षा, अधिकारों, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम कुल सात न्याय पंचायतों में आयोजित हुआ, जिनमें महिलाओं और आमजन को विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम समेत विभिन्न कानूनों और योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की शक्ति हैं और उनके अधिकारों व सुरक्षा को लेकर सभी को सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की समस्याएँ भी सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु अवगत कराया। जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जनपद की सात न्याय पंचायतों में किया गया। इनमें पैंगा न्याय पंचायत में उपजिलाधिकारीध्जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं हब फॉर एंपावरमेंट टीम, बाजारशुकुल विकासखंड में प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, जमालपुर पंचायत भवन में वन स्टॉप सेंटर एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह, तिलोई न्याय पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी, शाहगढ़ न्याय पंचायत में बाल संरक्षण अधिकारी, अमेठी न्याय पंचायत में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, भेंटुआ न्याय पंचायत में डीसीपीयू काउंसलर अनूप श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराए गए। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन को जागरूक कर उन्हें योजनाओं और कानूनों की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |