Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई, दबोचे गए 5 संदिग्ध आतंकी


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली, मुंबई और झारखंड सहित पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है, जिसमें अब तक कुल पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली से आफताब और सूफियान नाम के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में भी इनके ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने इनके पास से हथियार और आईईडी (IED) बनाने का सामान बरामद किया है।

झारखंड के रांची से असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके ठिकाने से भी केमिकल और आईईडी बनाने का सामान मिला है

एक अन्य खबर में, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया।

अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। सूत्र ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |