Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नीरज सिंह का जन्मदिन हनुमान चालीसा, भंडारा विभिन्न आयोजनों के साथ उल्लास के साथ मनाया गया


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के जन्मदिन अवसर पर लखनऊ में सामूहिक सुन्दर कांड एवं चालीसा पाठ मंत्रोच्चार के साथ उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं फल विरतण का आयोजन हुआ। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पश्चिम विधानसभा के बुद्धेश्वर स्थित राजकीय दृष्टि बाधित में बच्चों को भोजन करवाने साथ फल वितरण किया साथ में पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव उपस्थित रहें। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता द्वारा हनुमान सेतु मन्दिर में सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया समापन के समय लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज की आरती कर नीरज सिंह की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। वहीं व्यापारियों द्वारा लखनऊ महानगर की बाजारों में भंडारा एवं फल का वितरण कर जन्मदिन मनाया हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया, भाजपा नेता पंकज सक्सेना ने यज्ञ अनुष्ठान किया। भाजपा महानगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह एवं कार्यकता रणवीर सिंह कलसी, मनमोहन सिंह लाली, राजेंद्र सिंह दुआ, राजवंत सिंह बग्गा, कुलदीप सिंह सलूजा द्वारा नाका गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए चढ़नी कला की अरदास की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |