Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बदायूं: लापता युटुबर का छठे दिन भी नहीं लगा सुराग


बदायूं। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला लोची नगला चंदोखर गोटिया निवासी अरविंद श्रीवास्तव वीते बुधवार की शाम को अपने स्वजनों को कार में हवा डलवाने की वात  कहकर निकले थे।

देर शाम वह घर नहीं पहुंचे तो देर रात्रि कछला पुलिस चैकी के निकट कार पुलिस ने अज्ञात अवस्था में वरामद की थी कार में मिले मोबाइल के आधार पर नाम पते की जानकारी होने पर पुलिस ने संबंधित पुलिस चैकी शहीद भगतसिंह पुलिस चैकी खेडा नवादा को सूचना दी थी।

पुलिस ने लापता युवक यूटूवर के घर सूचना मिलने पर प्रियंका श्री वास्तव ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई दर्ज  गुमशुदगी दर्ज होने के बाद  पुलिस युटुबर की तलाश में जुट गई है ।

चैकी प्रभारी ने वताया कि युटुबर की गाड़ी में मिला मोबाइल में अन्तिम काल महिला युटुबर की मिली है और लापता युटुबर ने महिला युटुबर की अंतिम कॉल को अपने मोबाइल से डिलीट कर मोबाइल गाड़ी बरामद किया गया । पुलिस ने महिला यटुबर से पूछतांछ की है महिला युटूवर के तीनों मोबाइलों को कब्जे में लेकर उनके डाटा को खंगाला जा रहा है महिला यूटूवर के घर खड़ी लापता युवक की बीएमडब्ल्यू कार भी  मंगवा ली गई है। महिला यूटूवर को जिला ना छोडने की पुलिस द्वारा  हिदायत दी गई है ।

इस वात की क्षेत्र में व्यापक चर्चा वनी हुई है मामले की जांच कर रहे पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया उक्त मामले में कई की टीमें लगी हुई है कासगंज से लेकर गंगा की कटरी तक लापता युवक की तलाश  में अधिकांश थानों पर नोटिस चस्पा किये गये है। अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है लेकिन युटुबर के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |