मिर्जापुर: आधी रात को पत्नी की बिदाई कराने के जिद्द पर अड़े,दामाद की पिटाई
August 02, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में शुक्रवार के रात सुसराल में आये दामाद को पत्नी की बिदाई देर रात कराने के जिद्द करने पर ससुरालियों ने पीटाई कर दी। पीटाई से घायल दामाद को स्थानीय लोगों के मदद से ऐम्बुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। 28 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामदुलार महुअरिया,पडरी गांव निवासी हैं। इनकी शादी 2021 में राजगढ़ के नदीहार गांव में हुई थी। इनकी पत्नी विगत एक एक हफ्ते से रक्षा बंधन के उपलक्ष्य अपने मायके आई। अखिलेश रक्षा बंधन पर्व बितने के पहले ही पत्नी की बिदाई कराने को लेकर शुक्रवार के रात अड़ गये। ससुराल वालों के लाख समझाने पर नहीं माने तो ससुरालियों ने पीटाई कर दी। पड़ोसियों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में राजगढ़ सीएचसी के चिकित्सक सर्वेश ने बताया युवक की हालत सामान्य है।