Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पेट खराब और उल्टी-दस्त होने पर कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय


मानसून में पेट से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से फैलती है। खराब पानी और खाने से पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या परेशान करने लगती है। फूड पॉयजनिंग होने से शरीर बुरी तरह टूट जाता है। इतनी कमजोरी आने लगती है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। फूड पायजनिंग में उल्टी दस्त के अलावा गैस, एसिडिटी, पेट दर्द की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में उल्टी दस्त रोकने के लिए आपको तुरंत कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। हम आपको कुछ असरदार देसी और आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जो उस्टी दस्त रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए उल्टी दस्त को रोकने के उपाय बताए हैं। वीडियो में वो बता रही हैं कि फूड पॉयजनिंग होने पर आप इस तरीके से अपने पेट को डिटॉक्स कर सकते हैं और इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
उल्टी दस्त और फूड पॉयजनिंग रोकने के उपाय

अनार के छिलके की चाय- उल्टी दस्त होने पर आप अनार के छिलके की चाय बनाकर पी सकते हैं। अनार के छिलकों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट के इंफेक्शन को कम करते हैं और लूज मोशन में आराम मिलता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में अनार के सूखे हुए छिलकों को उबाल लें और फिर छानकर इस पानी को दिनभर में पीते रहें।

अजवाइन और जीरा पानी-
अजवाइन और जीरा पेट के लिए वरदान हैं। दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने में असरदार साबित होते हैं। अजवाइन गैस को रोकने में असरदार होती है। आप 1 गिलास पानी में 1-1 चम्मच जीरा और अजवाइन मिक्स करके उबाल लें और इस पीना को गुनगुना पी लें।

पुदीना और हरा धनिया- पेट के लिए पुदीना असरदार है। पुदीना खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इसके लिए पुदीना और हरा धनिया मिलाकर जूस बना लें और दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पी लें। इससे शरीर और पेट दोनों से टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। इससे उल्टी दस्त में भी आराम मिलेगा।

जरूरी टिप्स

आपको इस दिन पेट को आराम देना है और अनाज जैसे रोटी या चावल का सेवन कम से कम करना है। इन ड्रिंक्स को पीने से पाचन तंत्र को आराम मिलेगा और बॉडी इंफेक्शन को निकाल फेंकेगी। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |