लखनऊ: आलमबाग बस स्टैंड से यात्री का बैग चोरी मुकदमा दर्ज
August 30, 2025
आलमबाग। कोतवाली इलाके स्थित अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा से चोरों ने बीते एक सप्ताह पूर्व एक यात्री का बैग पार कर दिया। ग्राम अनेई पोस्ट बड़ौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ निवासी शिवचरण भगत के अनुसार वह बीते 23 अगस्त को समय रात्रि करीब 11रू20 बजे आलमबाग बस अड्डा लखनऊ से आजमगढ़ जाने वली बस में बैठा था। वहीं पीड़ित का कहना था कि वह पानी की बॉटल लेने के लिए बस से उतरा और जब वापस आया तो उसका बैग अपने स्थान पर मौजूद नहीं था। जिसकी खोजबीन करने के बाद उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वहीं पीड़ित का कहना था कि उसके बैग में एक मोबाइल फोन सहित तीन हजार रुपये मौजूद थे। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर बस अड्डा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)