शाहबाद: ससुराल से घर जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर
August 27, 2025
शाहबाद। बुधवार को सोनू कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम रुस्तमपुर बड़मार थाना कटघर जिला मुरादाबाद अपनी ससुराल ग्राम सागरपुर से अपने घर रुस्तमपुर बड़मार जा रहे थे,रास्ते में जटपुरा बेरुआ चैराहे पर ई रिक्शा चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे सोनू बाइक सहित गिर गए, गिरने पर सोनू के सिर में गंभीर चोटें आई, सूचना पर पहुंची सैफनी पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को अवगत कराया, परिजन तथा राजगीरों की सहायता से एंबुलेंस के माध्यम से सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया, परिजन सोनू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद ले गए।
