Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: मंदिरों पर हुए गणपति बप्पा विराजमान ! प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई शोभा यात्रा


शाहबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी लोगों ने गणपति बप्पा को स्थापित किया और हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिजली घर स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला बरवलान स्थित चामुंडा मंदिर, मोहल्ला हकीमान स्थित वाल्मीकि मंदिर, मोहल्ला जिलेदारान स्थित शिव मंदिर, एसडीएम कॉलोनी, नालापार स्थित शिव मंदिर के साथ-साथ बेरियों वाले शिव मंदिर में गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। उसके पश्चात मंदिर में गणपति महाराज को विराजमान किया गया। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर और घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना पूरे विधि विधान के साथ की गई। सुबह और शाम दोनों टाइम हवन, पूजन व आरती होगी, उसके पश्चात 10 दिवसीय चलने वाला यह आयोजन 6 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। मोहल्ला बरबलान स्थित चामुंडा मंदिर पर मंगल मूर्ति सेवा समिति द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की गई जिसमें मनीष, शिवा, अभिमन्यु, विक्की, भारत, करण, युवराज, भारत, महेश, विवेक, उदय, गोविंद, मृदुल, आशु, सारांश, दीपक, यीशु, विजय, विक्की, नितेश, ब्रजराम आदि ने व्यवस्था को संभाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |