Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: किशोरी लापता , पड़ोसी युवक पर जताई आशंका


लखनऊ । आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। वहीं लापता किशोरी के भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर  आशंका जता स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आशियाना थाना इलाके छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित रजनी खण्ड निवासी नीरज साहू पुत्र स्व० राज कुमार साहू के अनुसार बीते 4 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बहन आयूषी बिना किसी को बताए घर से चली गई। आरोप है कि उसी दिन से पडोस में रहने वाला युवक आदर्श भी उसी दिन से गायब है । जिसके चलते उन्होंने पड़ोसी युवक आदर्श पर बहन आयूषी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |