Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विवाहिता ने पति पर धोखे से दूसरी शादी रचाने व ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप


लखनऊ। पीड़िता की नामजद शिकायत पर पति सहित ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर धोखे से दूसरी शादी रचाने व ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर डी० एल० डी० ए कालोनी निवासी निधि अरोड़ा पुत्री स्वर्गीय विनोद कुमार के अनुसार उन्होंने  2011 में अलीगंज के आर्य समाज से  शादी कानपुर रोड सेक्टर डी० सचिवालय कालोनी थाना कृष्णानगर लखनऊ निवासी अवनीश सक्सेना पुत्र स्वर्गीय मदन मोहन सक्सेना से की थी। वहीं पीड़िता का कहना था कि विवाह उपरांत उनका  जीवन सफलता पूर्वक चल रहा था और पति अवनीश सक्सेना से उन्हें 13 फरवरी 2021 को एक बेटी हुई जो उसके साथ उपरोक्त घर पर रहती है। आरोप है कि उसे पता चला है कि उसका पति अवनीश सक्सेना पहले से शादी शुदा है। तथा उसके दो बच्चे भी है उसने धोखे में रख उससे दूसरी शादी कर ली। जिसकी जानकारी होने पर उनकी पहली पत्नी दीप्ती सक्सेना तथा अवनीश सक्सेना की माँ सरला सक्सेना द्वारा उसे आएदिन प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |