Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः होमगार्ड की हृदय गति रूकने से मौत


मनियर/बलिया। होमगार्ड विभाग में रनर पद पर मनियर थाने पर तैनात राणा प्रताप सिंह का  रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजन की लिखित तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जनपद के थाना आनंदर के चित्तौड़ गांव निवासी कामेश्वर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र राणा प्रताप सिंह होमगार्ड विभाग में जनपद के मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थे बताया जाता है। मनियर गंगापुर निवासी शिवजी उपाध्याय के मकान में किराये पर रूम लेकर रहते थे  एक दिन पहले शनिवार को उनकी पत्नी राजलक्ष्मी देवी पति की तबीयत खराब सुनकर आई थी पत्नी के अनुसार सुबह 6रू00 बजे उठे फ्रेस होकर ब्रश किया अचानक तबियत बिगड़ी और बिस्तर पर लेट गए संभावना जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से सिंह की मौत हो गई है क्या मकान मालिक ने किसी प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर चेक कराया तो उसने सिंह को मृत घोषित कर दिया तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी गई गांव से परिजन भी पहुंचे। पत्नी ने मनियर थाने पर लिखित तहरीर दी किउमेरे पति मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थे उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिनके शव का पोस्टमार्टम करना आवश्यक है पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है वे वे अपने पीछे एक पुत्र पुत्री व पत्नी को छोड़कर चल बसे मौत की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक सहित पुलिस के जवान हुआ होमगार्ड विभाग के विभाग के बड़े बाबू अजय बाबू, आदित्य सिंह, बी ओंकार नाथ यादव, प्रभु नाथ तिवारी छोटू यादव सुरेश कुमार रामदयाल दयाशंकर रामाशंकर राम आशीष सहित आदि लोग पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |