तिलोई: राजा विश्वनाथ शरण इण्टर कालेज के तीसरी बार प्रबन्धक बने मृगांकेश्वर शरण सिंह
August 24, 2025
तिलोई/अमेठी। राजा विश्वनाथ शरण शिक्षण संस्थान तिलोई की साधारण सभा की बैठकध्निर्वाचन पूर्व निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी द्वारा नामित पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग तिलोई-अमेठी, की देखरेख में विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें साधारण सभा के 69 सदस्यों में से 58 सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग किया।बैठक का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन अर्चन एवं राजा विश्वनाथ शरण सिंह एवं राजा मोहन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।सर्वसम्मति से कुँवर मृगांकेश्वर शरण सिंह को लगातार तीसरी बार प्रबंधक पद पर एवं कुँवर उत्कर्ष सिंह को उप प्रबंधक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया साधारण सभा के अध्यक्ष पद पर राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी,एवं उपाध्यक्ष पद पर पर राजा विनय कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।आये हुए सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत व आभार नव निर्वाचित प्रबन्धक मृगांकेश्वर शरण सिंह ने किया।राजा मयंकेश्वर शरण सिंह,मृगांकेश्वर शरण सिंह एवं पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।बैठक में रमेश कुमार सिंह,संतबख्श सिंह,अर्जुन सिंह भदौरिया,शिवानन्द सिंह, समर बहादुर सिंह ,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह,धर्मेश मिश्र,महेन्द्र प्रताप सिंह,विष्णु प्रताप सिंह ,प्रदीप सिंह,आदि सम्मानित सदस्यध्पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्त में साधारण सभा के सदस्य जिनका आकस्मिक निधन हो गया है,उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।