Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि स्थल का डी एम एसपी ने किया निरीक्षण


रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रामपुर पार्क के निकट अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि और रामपुर डिस्टिलरी के पास हटाये गये अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिक्त कराई गई भूमि पर प्रस्तावित पार्क निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने रामपुर डिस्टिलरी से सटी अवैध बाउंड्रीवॉल को तत्काल हटाकर रिक्त भूमि पर भी सौन्दर्यीकरण के  कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मार्ग के दोनों ओर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु साइनबोर्ड आदि लगाए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |