Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर ठगी से बचाव हेतु चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान


शाहबाद। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली के निर्देशानुसार आमजन में डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर ठगी से बचाव एवं रोकथाम हेतु साइबर अपराध जागरूकता संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरुक कर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर ठगी से बचावध्रोकथाम आदि) के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को बिना जानेध्समझे शेयर न करने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक राजकीय इटर कॉलेज शाहबाद के प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह,नजमत अली प्रवक्ता संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |