कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
August 24, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। विशुनगंढ रोड स्थित गणपति लाइन मे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान क्रांति दल का कन्नौज के छिबरामऊ में आगमन हुआ जहां उन्होंने रामानंद गुप्ता निवासी थाना क्षेत्र सौरिख निवासी को बिशनगढ़ रोड स्थित गणपति लॉन गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कन्नौज की जिम्मेदारी दी जहां रामानंद गुप्ता जी द्वारा चांदी के मुकुट से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्मान किया गया इस मौके पर आर पी ठाकुर राष्ट्रीय सचिव, राजीव दुबे राष्ट्रीय महासचिव, अमन यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अमित राजपूत कानपुर मंडल अध्यक्ष, रावेंद्र शर्मा कानपुर मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माजिद अंसारी कानपुर मंडल उपाध्यक्ष, प्रांजल चैबे छात्र मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुशील कुमार राठौड़ युवा जिला अध्यक्ष कन्नौज एवं कई किसान सदस्य मौजूद रहे।