Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः जिला प्रशासन एवं प्रेस के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की हुई बैठक


बलिया। जिला प्रशासन और प्रेस के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रेसध्मीडिया के बीच मधुर संबंध और सुदृढ़ होगें। कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर होगा। उन्होनें पत्रकारों के रचनात्मक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी प्रेस और प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। बैठक में सर्वप्रथम समिति के सदस्यों की जिलाधिकारी द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। तदोपरांत जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी द्वारा जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक के उद्देश्यों के बारे में समिति को अवगत कराया गया। साथ ही कोई भी पत्रकार उत्पीडन का मामला नहीं आया और सौहादपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। साथ ही समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के सभी पत्रकार बंधुओ को बैठने के लिए कलेक्ट्रेट कैम्पस में व्यवस्था कराने की मांग की गई। साथ ही किसी प्रकार और असमय मृत्यु हो जाने पर परिवार को आर्थिक स्थिति रूप से सामना करना पड़ता है इसके लिए अनुमन्य जो सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की गई। 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, दैनिक राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ हरिनारायण मिश्र, अनूप कुमार हेमकर, ओमप्रकाश उपाध्याय, असगर अली, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, रमाकांत चैहान, अरुण कुमार राव, अभिषेक सिंह, हरिश्चंद्र राय, प्रभुनाथ एवं विवेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |