Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद:प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ने से खुशी का माहौल -काशिफ खां


रामपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता काशिफ खां ने आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल और बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि आन्जनेय कुमार सिंह ने रामपुर के डीएम और इसके बाद मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के पद पर कार्य करते हुए अवाम के दिलों को जीत लिया। वो बेसहारा लोगों के सहारा और मजलूमों के लिए इंसाफ की किरण बन गए। इसीलिए लोगों के दिलों में इतना प्यार और सम्मान देखने को मिला। लोगों ने उनके प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए मंदिरदृमस्जिद, गुरुद्वारों में दुआएं मांगी और दरगाहों पर चादरें भी चढ़ाईं।

उन्होंने कहा कि लोगों की दुआएं कुबूल हुईं और वो आदेश आ ही गया, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। इस आदेश के बाद जनता में खुशी का माहौल है। लोग जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्लामा इकबाल ने बिल्कुल सही लिखा है कि हजारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |