तिर्वा/कन्नौज। आज प्रदेश संगठन के आवाहन पर तिर्वा ब्लॉक सभागार में स्नातक चुनाव को लेकर बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी ने की बैठक में आगरा स्नातक खंड क्षेत्र से उसब मानवेंद्र सिंह जी व जनपद कन्नौज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, फर्रूखाबाद जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र , इटावा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता , औरैया जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया , वही एमएलसी चुनाव संयोजक विपिन द्विवेदी सहित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह , जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ,जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी , और जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत , तिर्वा अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ,ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा सहित सभी जनपदों के जिले के संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित रहे इस महत्वपूर्ण बैठक में स्नातक चुनाव को लेकर संरचना तैयार की गई । चुनाव में कैसे ज्यादा से ज्यादा स्नातकों के वोट बनवाए जाए इस पर जोर दिया गया ,और इसमें पार्टी स्तर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लगाने का भी निर्देश दिया गया ।।