लखनऊ। उठो इंडिया जागो एक ऐसा जनआंदोलन है जो भारतवासियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाता है, सिर्फ अधिकारों की नहीं, ये सभी भारतवासियों के लिये आत्मनिरीक्षण और आत्मजागरण का संदेश है।उक्त वक्तव्य उठो इंडिया जागो फाउंडेशन के दीपक कपूर ने मंगलवार को प्रेस क्लब मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत् हम अपनें शब्दों और कर्मों के जरिए लोगों को जागृत कर रहे हैं कि हर भारतीय, पर्यावरण, शिक्षा और संस्कृति की रक्षा में आगे आये, और हम सब मिलकर एक नैतिक, जागरूक और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकें।
दीपक कपूर ने कहा पर्यटन का मुद्दा हो या प्रगति की दौड़, एक प्रमुख मुद्दा जो भारत को, पीछे धकेल रहा है, वो है, पर्यावरण का।
2023 में कुल अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक 130 करोड़ थे, जिसमें से मात्र 86 लाख पर्यटक ही भारत आये, अर्थात कुल 0.66ः , और पर्यटकों के कम रहनें में सबसे बड़े आरोपी हैं, अस्वच्छता और दूषित पर्यावरण। द एनवायरोमेंटल परफॉरमेंस इंडेक्स तथा कोलाम्बिया यूनिवर्सिटी द्वारा पर्यावरण के मुद्दों पर तमाम् देशों की 40 से अधिक मानकों की रैकिंग में हमारे देश, भारत को 2022 में 180 देशों में से 180वां स्थान मिला। और 2024 में 176वां स्थान जो हमारे देश में प्रदूषण की स्थिति की भयावहता को दर्शाता है।यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, यह एक गंभीर चेतावनी है, हमारी हवा जहरीली हो रही है, पीने का पानी दुर्लभ होता जा रहा है, शहरों की गर्मी बढ़ती जा रही है, और हर साल लाखों लोग वातावरण जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
उठो इंडिया जागो का ये लक्ष्य है कि 2026 के अन्त तक भारत की म्च्प् रैकिंग, 176 से 150 पर आ जाये। इस लक्ष्य को प्राप्त करनें के लिये वैज्ञानिक समाधान की आवश्यकता है, और वह समाधान है - पेड़।
उठो इंडिया जागो के तहत् हमारा यह प्रयत्न है कि हम ष्गिफ्ट ए प्लाण्टष् की इस योजना, लोगों की आदत में शामिल हो जाये और व्यवहारिक तौर पर हम इसे समाज में चलन में ला सकें। हम सब भारतवासियों का छोटा सा ये कदम, देश की ईपीआई की रैकिंग को सुधारनें में देश की जनता की बहुत बड़ी भागीदारी साबित होगा तथा यकीन जानिये देश बदल जायेगा।इसके लिये हम, अन्य संस्थाओं, स्कूल्स, कॉलेज, तथा लोगों को इस मिशन से जोड़ने की पहल करने जा रहे हैं तथा साथ ही सोशल मिडिया के माध्यम से इस मिशन को पूरे देश में फैलाने की रणनीति पर भी कार्य कर रहे हैं।
इस अभियान के सकिय कार्यकर्ताओं में रिशीद श्रीवास्तव, जाहिद रिजवी, प्रवीन यादव, प्रेम शंकर रावत, संजीव रजक, राकेश निषाद, नितिन सोनी तथा आशीष यादव सहित जयपुर, राजस्थान से अनिल शर्मा और उत्तराखण्ड से नवल किशोर तिवारी है।
