संग्रामपुर: जर्जर सड़क पर भरा पानी, राहगीर हलाकान
August 04, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के संग्रामपुर- भादर विकासखंड की सीमा पर छाछा- धौरहरा मार्ग पूरी तरह चार्ज हो चुका है इस रास्ते पर पानी भरा रहता है जिसके कारण इस रास्ते पर आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। निवासी अमित तिवारी ने बताया की सैकड़ो बार इस मामले को लेकर प्रशासन से कहा गया है लिखित शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आलोक तिवारी ने बताया इस रास्ते से प्रतिदिन आने जाने वाले स्कूली बच्चे किसान व अन्य राहगीर है जिनको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार छाछा विद्यालय में जाने वाले बच्चों का कहना है की बड़ी मुश्किल से हम विद्यालय पहुंच पा रहे हैं लेकिन बरसात के दिनों में आना जाना नामुंकिन होता जा रहा है। धौरहरा जाने वाले निवासियों का कहना है कि चाहे जितना विकास हो गया हो लेकिन वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क की मरम्मत प्रशासन नहीं कर पा रहा है। उन्होंने बताया की अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से भी किसी माध्यम से कहा गया लेकिन उनकी भी दया दृष्टि इस जर्जर रास्ते पर नहीं पढ़ पा रही है।
