लखनऊः ट्रेन के आगे छलांग लगा युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,गंभीर चोटिल
August 26, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर क्षेत्र के कन्नौसी रेलवे फाटक पर मंगलवार दोपहर एक युवती ने आत्महत्या की नियत से जेब में सुसाइड नोट रख ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे युवती गंभीर रूप से चोटिल हो गई सूचना पर पहुंची स्थानीय व जीआरपी पुलिस चोटिल युवती को लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां युवती का भर्ती कर इलाज चल रहा है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि समय कन्नौसी रेलवे फाटक पर खड़ी एक 30 वर्षीय युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे सुसाइड करने की नियत से छलांग लगा दी जिससे गंभीर रूप से चोटिल हो गई । युवती के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मूल रूप से जनपद उन्नाव निवासी सृष्टि शर्मा पुत्री संजय के रूप में हुई है जो वर्तमान में कन्नौसी में किराए पर रहती है। युवती की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। घायल युवती के परिजनों को सूचना दे लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है जहां घायल युवती का इलाज चल रहा है।
