Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: राष्ट्रीय खेल दिवस पर विधायक ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित


कन्नौज । विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों सहित सभी को खेल के प्रति समर्पण, उत्साह एवं जागरूकता से संबंधित दिलाई गई शपथ।

विधायक द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोटर्स स्टेडियम सौरिख में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, खेल का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित।लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया।

मेजर ध्यानचंद  के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्पोटर्स स्टेडियम सौरिख में  14 बालक वर्ग की हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मा0 विधायक तिर्वा  कैलाश राजपूत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कानपुर पब्लिक स्कूल कन्नौज और स्पोटर्स स्टेडियम सौरिख के मध्य खेला गया। इस मैच में कानपुर पब्लिक स्कूल ने स्पोटर्स स्टेडियम सौरिख को 4-2 से पराजित किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

विधायक जी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य तन से ही स्वस्थ आदमी का विकास होता है साथ ही प्रदेश सरकार खेल के प्रति कितनी जागरूक है और कितना खेल में विकास कर रही है इसके बारे में सभी को बताया, उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त करते हुए खेल के प्रति उनकी जागरूकता एवं उत्साह जाना तथा हर एक खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद ज्ञापित जिला क्रीड़ााधिकारी  नूर हसन द्वारा किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत सौरिख  राहुल गुप्ता, निर्णायक  अमित भारतीय, वेदप्रकाश संजय मिश्रा, बलराम बम प्रदीप आकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |