Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा - “जनता बदलाव चाहती


उन्नाव। उत्तर प्रदेश प्रभारी व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  संजय सिंह का जिले  में जोरदार स्वागत किया गया। सांसद  के साथ अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल भी मौजूद रहे। जिले में पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह और प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वे होटल लल्लन टॉप पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया से संवाद किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, “जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी उस बदलाव की एक सशक्त आवाज बनकर उभरी है।

संजय सिंह ने उन्नाव प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव को नजरबंद किया जाना और सरकारी स्कूलों को बंद करना लोकतंत्र का दमन है। उन्होंने इसे जनता की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया और चेतावनी दी कि आम आदमी पार्टी इसे लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव,यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष ललित वाल्मीकि जिला महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय,जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव, जिला कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत यूथ विंग जिलाध्यक्ष दीपू कुमार यूथविंग जिला महासचिव भानू प्रकाश, छात्र सभा प्रदेश सचिव अमन सोनी,नगर अध्यक्ष मान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद,पप्पू खान, नफीस शेख,अरशलन सार्थक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संजय सिंह का यह दौरा आगामी संगठन विस्तार और रणनीति को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन से नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |