बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को बनौली सेवापुरी, वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त कृषकों के खाते में सीधे हस्तान्तरित की गई। जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सोहॉव के साथ-साथ समस्त विकास खंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर एफपीओं, पैक्स एवं मंडी समितियों पर किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहांव पर जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषक, महिला कृषकों के साथ-साथ विविध किसान संगठनों के नेतागण भी सम्मिलित हुवें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जनपद के ऐसे कृषक जिन्हें लगातार 19वीं किश्तें प्राप्त हो चुकी है। उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में लगभग 365424 कृषक के खाते में धनराशि रू0 73,08,48,000 हस्तान्तरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 संजीत द्वारा उपस्थित कृषकों को खरीफ मौसम की फसलों से सम्बन्धित समसामयिक जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कृषकों को 20वीं किश्त की बधाई देते हुए कहा कि प्राप्त किश्त से हमारे कृषक बन्धु कृषि निवेशों की उपलब्धता समय से कर सकते है। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहॉव के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम में संतोष कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा, प्रशान्त राय ’बन्टी’श् मण्डल अध्यक्ष, भरत राय, सन्तोष सिंह, संजय सिंह, महितोष राय, सौरभ सिंह ’रानू आलोक सिंह ’मोनू’ इत्यादि कृषकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह द्वारा उपस्थित समस्त कृषकों के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।