Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हो गया बड़ा ऐलान! भारत के पड़ोसी देश के साथ 2 सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान; खेले जाएंगे इतने मैच


एशिया कप 2025 के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। अब इस लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के शेड्यूल का ऐलान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 3 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी टी20 मुकाबले शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को और तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने कहा कि हमें इस सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करने पर गर्व है। ह दौरा हमारी साझेदारी की मजबूती और न्यूट्रल वेन्यू पर भी विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए उत्सुक हैं। यह दौरा न केवल एशिया कप के बाद मूल्यवान प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत करता है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 में बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज की है और 8 में अफगानिस्तान में बाजी मारी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की है और 5 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |