Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आशियाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 21 चोरी की बाइकें बरामद, 5 बदमाश गिरफ्तार, एक फरार


लखनऊ। आशियाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना सूरज गौतम उर्फ छोटू सहित पाँच बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। फरार चल रहे एक अन्य आरोपी गब्बर की तलाश जारी है।मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए बदमाशडीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में आशियाना क्षेत्र में बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इस पर प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। मंगलवार सुबह एक मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक चोरों का गिरोह जेल रोड से देवीखेड़ा की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पाँच युवकों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सूरज गौतम उर्फ छोटू, अभिषेक राजपूत उर्फ गंगू और रवि थापा उर्फ एनडी आशियाना के रहने वाले हैं, जबकि सुमित सिंह उर्फ शानू कृष्णानगर और सूरज उर्फ अंश सिंह सरोजनीनगर का निवासी है। सभी की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है।रेकी कर देते थे चोरी को अंजाम, शौक के लिए बने चोर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये बदमाश बड़े मॉल, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहले रेकी करते थे। एक सदस्य बाइक की रेकी करता और दूसरा आकर उसे चोरी कर लेता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और महंगे शौक पूरे करने के लिए इस रास्ते पर चल पड़े। चोरी की बाइकें गब्बर नामक युवक के माध्यम से बेची जाती थीं, जो फिलहाल फरार है। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने आशियाना पुलिस टीम को 25  हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |